नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में वांछित युवक गिरफ्तार, – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में वांछित युवक गिरफ्तार,

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में वांछित युवक गिरफ्तार,
दैनिक शुभ भास्कर सुरज सिंह उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड ललितपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान राघवेन्द्र पुत्र बाबू कुशवाहा करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम ककरेला, थाना बार, जनपद ललितपुर के रूप में हुई है। आरोपी को 14 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध थाना बार में मुकदमा अपराध संख्या 179/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 61(2), 64(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 में मामला दर्ज है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह तथा क्षेत्राधिकारी तालबेहट आशीष मिश्रा के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना बार के प्रभारी थानाध्यक्ष सुधाकर पाण्डेय पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 08 नवंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp