
Written by
shubh-bhaskar Report
- वालीबाल पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में उपविजेता रहकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
- दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान नवलगढ़ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत ने बताया कि श्री एस आर मोरारका राजकीय महाविद्यालय नवलगढ़ में आयोजित अंतर महाविद्यालय वालीबाल पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में कुल 18 महाविद्यालय की टीमों ने भाग लिया जिसमें श्री भगवानदास तोदी महाविद्यालय की टीम उपविजेता रही। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत व प्रशासक श्री प्रमेन्द्र सिंह शेखावत ने उपविजेता टीम के सभी खिलाङियो, शारीरिक शिक्षक श्री लिछमण सिंह व श्री सुरेन्द्र सिंह को शुभकामनायें दी।











