गोला दीनानाथ में पटाखा निर्माण सामग्री के बड़े भंडार का खुलासा राजू गुप्ता गिरफ्तार – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गोला दीनानाथ में पटाखा निर्माण सामग्री के बड़े भंडार का खुलासा राजू गुप्ता गिरफ्तार

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

गोला दीनानाथ में पटाखा निर्माण सामग्री के बड़े भंडार का खुलासा राजू गुप्ता गिरफ्तार

डॉ उदय शंकर भगत
वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोला दीनानाथ में पुलिस ने पटाखा निर्माण में इस्तेमाल होने वाली विभिन्न रासायनिक सामग्रियों के बड़े भंडार का खुलासा किया है मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस ने आज शाम लगभग 6:30 बजे कार्रवाई शुरू कर जो देर रात तक जारी रही पुलिस को सूचना मिली थी कि गोला दीनानाथ क्षेत्र में ड्राई फ्रूट का कारोबार करने वाला राजू गुप्ता कथित तौर पर पटाखा निर्माण में इस्तेमाल होने वाली विभिन्न सामग्रियों का बड़े पैमाने पर भंडारण कर छोटे एवं मध्यम स्तर के पटाखा निर्माताओं को आपूर्ति करता है सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक रवि सिंह चौकी प्रभारी सप्त सागर हमराही पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुँचे और कार्रवाई शुरू की मौके पर अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने के बाद उपनिरीक्षक रवि सिंह ने तत्काल थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को सूचना दी इसके बाद क्षेत्राधिकारी एवं एसीपी स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया गया वरिष्ठ अधिकारियों के मौके पर पहुँचने और उनके निर्देशन में कार्रवाई को आगे बढ़ाया गया कार्रवाई के दौरान राजू गुप्ता मौके पर मौजूद मिला जिसे गिरफ्तार कर लिया गया मौके से बारूद सल्फर नीला थोथा चारकोल एल्युमिनियम पाउडर फ्यूज इत्यादि से संबंधित सामग्री सहित पटाखा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न पदार्थों का बड़ा भंडार मिलने की जानकारी है बरामद सामग्री की गिनती के दौरान 100 कुंतल से अधिक सामग्री की गणना की जा चुकी थी देर रात तक सामग्री की गिनती, सत्यापन एवं अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएँ जारी रहीं बरामदगी की वास्तविक मात्रा और बाजार मूल्य का अंतिम आकलन अभी अपेक्षित है थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मामले में सामग्री के भंडारण उसके स्रोत आपूर्ति नेटवर्क संबंधित दस्तावेजों तथा अन्य व्यक्तियों की संभावित भूमिका की जाँच की जा रही है मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है थाना कोतवाली कमिश्नरेट वाराणसी की इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रवि सिंह चौकी प्रभारी सप्त सागर की भूमिका मुखबिर से प्राप्त सूचना पर प्रारंभिक कार्रवाई करने तथा वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराने के संदर्भ में महत्वपूर्ण रही

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

रविवार, 08 नवंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp