एसकेआईटी में साइबर शील्ड 2026 व्यावहारिक साइबर सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एसकेआईटी में साइबर शील्ड 2026 व्यावहारिक साइबर सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

एसकेआईटी में साइबर शील्ड 2026 व्यावहारिक साइबर सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन

दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा राजस्थान जयपुर। स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड ग्रामोत्थान एसकेआईटी, जयपुर के कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा साइबर शील्ड 2026 व्यावहारिक साइबर सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में योगेश राव, संकाय सदस्य, केंद्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान सीडीटीआई, जयपुर तथा सचिन कुमार, ग्रास सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने विशेषज्ञ के रूप में भाग लिया। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, डिजिटल खतरों, ऑनलाइन सुरक्षा तथा उनसे बचाव के उपायों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस कार्यशाला में एसकेआईटी जयपुर एवं एपेक्स विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा साइबर सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. मेहुल महर्षि तथा डॉ. पंकज दाधीच ने आमंत्रित विशेषज्ञों का सम्मान एवं अभिनंदन किया। कार्यशाला का आयोजन डॉ. पंकज दाधीच एवं डॉ. अर्चिका जैन द्वारा किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, व्यावहारिक कौशल विकसित करना तथा उन्हें डिजिटल सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार करना था। इस प्रकार की पहल विद्यार्थियों को नवीन तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने तथा उन्हें वर्तमान औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप सक्षम बनाने की दिशा में एसकेआईटी जयपुर की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp