48वीं वाहिनी SSB जयनगर की कार्रवाई, भारत-नेपाल सीमा पर 16.5 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त; एक नेपाली व्यक्ति गिरफ्तार – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

48वीं वाहिनी SSB जयनगर की कार्रवाई, भारत-नेपाल सीमा पर 16.5 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त; एक नेपाली व्यक्ति गिरफ्तार

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

48वीं वाहिनी SSB जयनगर की कार्रवाई, भारत-नेपाल सीमा पर 16.5 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त; एक नेपाली व्यक्ति गिरफ्तार

जयनगर :सुरेश कुमार रौनियार

Advertisement Box

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर की ‘E’ समवाय के अंतर्गत सीमा चौकी फुलहर के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी शराब बरामद करने के साथ एक नेपाली नागरिक को पकड़ा गया यह कार्रवाई हरलाखी थाना क्षेत्र अंतर्गत सीमा क्षेत्र पर की गई।सीमा चौकी फुलहर के कार्यक्षेत्र में सीमा स्तंभ संख्या 288/16 से भारत की ओर लगभग 1.5 किलोमीटर की दूरी पर नाका लगाया गया था। इसी दौरान नेपाल की ओर से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे एक व्यक्ति को सिर पर बोरी में सामान लेकर आते हुए देखा गया। नाका पार्टी ने उक्त व्यक्ति को रोककर तलाशी ली, जिसमें मैकडॉवेल्स नंबर-1 (लक्जरी)’ अंग्रेजी शराब की 44 बोतलें, प्रत्येक 375 मिलीलीटर, कुल 16.5 लीटर बरामद हुईं।जब्ती का विवरण इस प्रकार -मैकडॉवेल्स नंबर-1 (लक्जरी) अंग्रेजी शराब।कुल मात्रा 44 बोतलें (प्रत्येक 375 मिलीलीटर), कुल 16.5 लीटर।जब्ती स्थल सीमा स्तंभ संख्या 288/16 से लगभग 1.5 किलोमीटर, भारतीय क्षेत्र, फुलहर रहा।पकड़े गए व्यक्ति की पहचान संजय यादव, उम्र 22 वर्ष, पिता–राजेन्द्र यादव, निवासी ग्राम मुखियापट्टी, जिला धनुषा, थाना मुसिजिया, जनकपुर, नेपाल के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति ने बताया कि शराब नेपाल निवासी आनंद यादव से खरीदी गई थी तथा इसे फुलहर गांव में बेचने के उद्देश्य से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था।तत्पश्चात बरामद शराब एवं पकड़े गए व्यक्ति से संबंधित जब्ती एवं गिरफ्तारी सूची तैयार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु थाना हरलाखी, जिला मधुबनी को सुपुर्द करने की कार्रवाई की जा रही है।
कमांडेंट, 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के नेतृत्व में वाहिनी के जवान भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की रोकथाम के लिए सतर्कता एवं मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे हैं। सीमा पर ऐसी गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp