कमला महोत्सव को लेकर बैठक, महोत्सव को मिला राजकिय दर्जा। – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कमला महोत्सव को लेकर बैठक, महोत्सव को मिला राजकिय दर्जा।

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

कमला महोत्सव को लेकर बैठक, महोत्सव को मिला राजकिय दर्जा।

दैनिक शुभ भास्कर जयनगर सुरेश कुमार रौनियार बिहार सीमावर्ती शहर जयनगर अनुमंडल मुख्यालय स्थित कमला नदी पर कमला महोत्सव की तैयारी को लेकर शनिवार को जयनगर अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण युवा रोजगार एवं कौशल विकास मंत्री अरुण शंकर प्रसाद की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीओ दिपक कुमार, एसडीपीओ सदानंद कुमार,डीसीएलआर प्रवीण कुमार, बीडीओ राजीव रंजन कुमार, सीओ अखिलेश चौधरी, ईओ सुनिल कुमार, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रमण कुमार, उप मुख्य पार्षद माला देवी तिवारी, बीस सूत्री अध्यक्ष उद्धव कुंवर, भाकपा-माले सचिव भूषण सिंह, कांग्रेस के अनुरंजन सिंह, जदयू अध्यक्ष राज कुमार सिंह, माकपा अध्यक्ष कुमार राणा प्रताप सिंह, राजद के प्रदीप कुमार यादव, बासपा अध्यक्ष मो. साबिर समेत अन्य मौजूद थें। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर कमला नदी के पवित्र तट पर बिहार सरकार द्वारा भव्य कमला महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बिहार सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा राजकिय रुप से कमला महोत्सव का आयोजन करने का निर्णय लिया गया था। इसी उद्देश्य को लेकर आज जयनगर अनुमंडल कार्यालय सभागार में कार्यक्रम की तैयारी को लेकर एक आवश्यक बैठक हुई। जिसमे प्रशासनिक पदाधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी 23 नवम्बर को जयनगर स्थित कमला तट पर भव्य कमला महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
कार्यक्रम भव्यता के साथ आयोजित करने का विचार विमर्श हुआ साथ ही इसको लेकर प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समाजिक कार्यकर्ताओं की एक समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। इसी समिति की देखरेख में कमला महोत्सव का आयोजन होगा। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। कमला नदी पर केन्द्रित बिहार का यह पहला राजकिय महोत्सव होगा जो कमला नदी को समर्पित होगा। वर्षो से जयनगर अनुमंडल मुख्यालय स्थित कमला तट पर भव्य कार्तिक पूर्णिमा मेला का आयोजन होता रहा है। जिसमे भारत नेपाल के लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। वर्षो से इस कार्तिक पूर्णिमा मेला को राजकीय दर्जा देने की मांग की जा रही था। जिसे स्थानीय विधायक सह मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के अथक प्रयास से कमला महोत्सव को राज्य सरकार द्वारा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। राज्य सरकार के इस निर्णय से जयनगर के लोगों में हर्ष का माहौल बना हुआ है।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp