नीलकंठ द्वार से महाकाल चौराहा तक 24 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण शुरू – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नीलकंठ द्वार से महाकाल चौराहा तक 24 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण शुरू

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

नीलकंठ द्वार से महाकाल चौराहा त

क 24 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण शुरू

Advertisement Box

दैनिक शुभ भास्कर मध्य प्रदेश उज्जैन-सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों के बीच महाकाल क्षेत्र के विकास को लेकर प्रशासन ने अपनी रफ्तार तेज कर दी है। इसी कड़ी में नीलकंठ द्वार से महाकाल चौराहा तक के महत्वपूर्ण मार्ग को 24 मीटर चौड़ा करने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। इस मेगा प्रोजेक्ट के तहत क्षेत्र के रहवासियों का पूरा साथ मिल रहा है, जिससे बाधाएं आसानी से दूर हो रही हैं। वर्तमान में रास्ते में आने वाले मकानों को हटाने का काम लगभग अंतिम चरण में है और मलबे की सफाई भी रोजाना की जा रही है।राज्य सरकार के सिंहस्थ फंड से इस प्रोजेक्ट पर करीब 11 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। करीब 400 मीटर लंबे इस हिस्से को चौड़ा करने से भविष्य में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को संभालने में आसानी होगी। महाकाल मंदिर आने-जाने वाले वीवीआईपी और आम जनता के लिए यह रास्ता बेहद खास माना जाता है, इसलिए इसकी चौड़ाई बढ़ाकर 24 मीटर तय की गई है ताकि ट्रैफिक जाम की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो सके।इस बड़े बदलाव की चपेट में कुल 127 पक्के और कच्चे भवन आए हैं, जिन्हें नियमानुसार हटाया गया है। नगर निगम का दावा है कि सड़क का यह नया स्वरूप न सिर्फ महाकाल क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाएगा, बल्कि यहां आने वाले देश-विदेश के लाखों भक्तों को सुगम और सुरक्षित सफर का शानदार अनुभव भी कराएगा। निर्माण पूरा होने के बाद यहां यातायात व्यवस्था पूरी तरह बदल जाएगी।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शनिवार, 07 नवंबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp