3 पिस्तौल, 6 मैगजीन और 25 कारतूस बरामद; तुर्की मेड पिस्तौल आरोपी गिरफ्तार – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

3 पिस्तौल, 6 मैगजीन और 25 कारतूस बरामद; तुर्की मेड पिस्तौल आरोपी गिरफ्तार

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

3 पिस्तौल, 6 मैगजीन और 25 कारतूस बरामद; तुर्की मेड पिस्तौल आरोपी गिरफ्तार

दैनिक शुभ भास्कर ब्यूरो, हरियाणा के हिसार जिले में अवैध हथियारों और गैंगस्टर्स के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है हिसार पुलिस की सीआईए मिल गेट टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के पैतृक गांव गंगवा से एक शातिर शूटर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलाह बरामद हुआ है, जिसमें तुर्की निर्मित घातक पिस्तौल भी शामिल है गुप्त सूचना पर घेराबंदी कर दबोचा आरोपी जानकारी के अनुसार, सीआईए मिल गेट की टीम अपराध पड़ताल और गश्त के सिलसिले में इलाके में मुस्तैद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को एक पुख्ता इनपुट मिला कि गंगवा गांव के पास एक संदिग्ध युवक अवैध हथियारों की खेप के साथ घूम रहा है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 3 अवैध पिस्तौल, 6 मैगजीन और 25 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।आरोपी की पहचान और बरामदगी का ब्योरा:आरोपी का नाम: शुभम, निवासी हिसार बरामद हथियार: 3 अवैध पिस्तौल जिसमें 1 तुर्की निर्मित पिस्तौल शामिल है

Advertisement Box

अन्य सामग्री: 6 मैगजीन और 25 जिंदा कारतूस दर्ज मुकदमा: थाना आजाद नगर, हिसार आर्म्स एक्ट के तहतगैंगस्टर्स की पहली पसंद बन रही तुर्की मेड पिस्तौलहैरान करने वाली बात यह है कि पकड़े गए आरोपी शुभम से बरामद हथियारों में तुर्की निर्मित पिस्तौल शामिल है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पिछले कुछ हफ्तों में हिसार में यह चौथी तुर्की मेड पिस्तौल बरामद की गई है। इससे पहले सातरोड़ कलां और मय्यड़-खरड़ मार्ग से भी भारी मात्रा में कारतूस और तुर्की निर्मित .32 बोर की जिगाना पिस्तौल बरामद हो चुकी हैं। गैंगस्टर्स और शूटरों के बीच इन विदेशी हथियारों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है, जो पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस इस बड़ी बरामदगी के बाद आजाद नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी शुभम को रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की टीमें अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह विदेशी और अवैध हथियार कहां से सप्लाई किए गए थे, इनका मुख्य नेटवर्क सप्लाई चेन कहां से जुड़ा है और आरोपी हिसार में किस बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp