RSRTC से 36 वर्ष की गौरवमय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए बाबूलाल बाछड़ा, खटीक समाज ने किया भव्य स्वागत – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

RSRTC से 36 वर्ष की गौरवमय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए बाबूलाल बाछड़ा, खटीक समाज ने किया भव्य स्वागत

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

RSRTC से 36 वर्ष की गौरवमय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए बाबूलाल बाछड़ा, खटीक समाज ने किया भव्य स्वागत

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान शाहपुरा/भीलवाड़ा – शाहपुरा खटीक समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री बाबूलाल बाछड़ा पिता स्व. श्री नंदा बाछड़ा के राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC), भीलवाड़ा से 36 वर्ष की दीर्घ एवं गौरवमय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर समाजजनों ने भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। यह सम्मान समारोह भीलवाड़ा स्थित एकलिंग वाटिका में आयोजित किया गया, जहां खटीक समाज के प्रबुद्धजनों एवं युवा साथियों ने बाबूलाल बाछड़ा का साफा बंधवाकर, माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। समाज के लोगों ने बताया कि बाबूलाल बाछड़ा ने निगम में 36 साल तक पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ अपनी सेवाएं दी। उनके सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वे विभाग में और समाज में सभी के प्रिय रहे हैं।

Advertisement Box

इस अवसर पर बाबूलाल बाछड़ा ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे खटीक समाज का सम्मान है और समाज ने जो प्यार दिया है, उसके लिए वे जीवनभर आभारी रहेंगे। उन्होंने युवाओं से भी ईमानदारी से सेवा करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों ने उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर खटीक समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 06 नवंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp