सीएम योगी ने गोंडा को दी 520 करोड़ की 69 परियोजनाओं की सौगात, बोले- गोंडा में 16 हजार करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीएम योगी ने गोंडा को दी 520 करोड़ की 69 परियोजनाओं की सौगात, बोले- गोंडा में 16 हजार करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

सीएम योगी ने गोंडा को दी 520 करोड़ की 69 परियोजनाओं की सौगात, बोले- गोंडा में 16 हजार करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत

अगले 6 माह में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, दीपावली बाद 35 हजार सिपाही और 42 हजार होमगार्ड को नियुक्ति पत्र

Advertisement Box

दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार  को 520 करोड़ रुपये से अधिक की 69 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में अकेले गोंडा में 16 हजार करोड़ और देवीपाटन मंडल में 50 हजार करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। सरकार बिना भेदभाव विकास करा रही है

।मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी कर्फ्यू और दंगों से मुक्त होकर विकास की ओर बढ़ रहा है। नवरात्र में पूरे प्रदेश में 67 हजार दुर्गा प्रतिमाएं शांतिपूर्ण तरीके से स्थापित हुईं। 7 नवंबर को अयोध्या में दीपोत्सव का 10वां संस्करण होगा, जिसकी रोशनी गोंडा तक विकास के रूप में पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि गोंडा में महाराजा देवी बख्श सिंह के नाम पर मेडिकल कॉलेज बन चुका है। बहराइच में महाराजा सुहेलदेव और बलरामपुर में अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर मेडिकल कॉलेज अंतिम चरण में है। देवीपाटन मंडल में विश्वविद्यालय बनने से युवाओं को बाहर नहीं जाना पड़ेगा।युवाओं के लिए बड़ी घोषणा:मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले छह माह में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। दीपावली के बाद 35 हजार पुलिस कांस्टेबल और 42 हजार होमगार्ड को नियुक्ति पत्र मिलेंगे। 25-30 हजार शिक्षक और अन्य विभागों में भी भर्तियां होंगी। अग्निवीरों को यूपी पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, वन और जेल विभाग में 20% आरक्षण और सीधी भर्ती का लाभ मिलेगा।

किसानों के लिए पराली और गोबर से बायोगैस और इथेनॉल प्लांट लगेंगे। गरीबों को मुफ्त राशन, उज्ज्वला सिलेंडर, आयुष्मान से 5 लाख तक मुफ्त इलाज और दीपावली से पहले एक भरा सिलेंडर मुफ्त मिलेगा।बाबा पृथ्वीनाथ, स्वामीनारायण छपिया और मां वाराही मंदिर के विकास के लिए धन दिया गया है। सीएम ने लोगों से दीपोत्सव में शामिल होने का आह्वान किया।इस मौके पर केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, विधायक रमापति शास्त्री, प्रभात वर्मा, प्रेम नारायण पांडेय, अजय सिंह, विनय द्विवेदी, एमएलसी अवधेश सिंह, मंजू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 06 नवंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp