राजकीय महाविद्यालय पाटन में ‘रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण’ के अंतर्गत दो दिवसीय विशिष्ट सत्र आयोजित – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजकीय महाविद्यालय पाटन में ‘रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण’ के अंतर्गत दो दिवसीय विशिष्ट सत्र आयोजित

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

राजकीय महाविद्यालय पाटन में ‘रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण’ के अंतर्गत दो दिवसीय विशिष्ट सत्र आयोजित

(सीकर)नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय राजकीय महाविद्यालय, पाटन में सत्र 2026-27 के तहत संचालित 24 दिवसीय ‘रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम’ के अंतर्गत 03 एवं 04 नवंबर को दो दिवसीय विशिष्ट प्रशिक्षण सत्रों का सफल आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मदन लाल मीना के निर्देशन में किया गया। इन सत्रों के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागी छात्राओं को विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायामों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। साथ ही दैनिक जीवन में व्यायाम की उपयोगिता एवं आत्मरक्षा के लिए शारीरिक सुदृढ़ता की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए छात्राओं को नियमित अभ्यास जारी रखने हेतु प्रेरित किया गया। ​कार्यक्रम की नोडल अधिकारी रीतू शर्मा सहायक आचार्य, अंग्रेजी ने बताया कि छात्राओं में सुरक्षा, सजगता और आत्मविश्वास की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इस प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय विशिष्ट सत्रों में छात्राओं ने अत्यंत उत्साह व ऊर्जा के साथ भाग लिया और आत्मरक्षा की बारीकियों को सीखा। ​इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी छात्राएं उपस्थित रहीं।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp