अलवर की थोक प्याज मंडी में तीन दिन रहेगा अवकाश, 10 नवंबर से फिर शुरू होगी नीलामी। – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अलवर की थोक प्याज मंडी में तीन दिन रहेगा अवकाश, 10 नवंबर से फिर शुरू होगी नीलामी।

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

अलवर की थोक प्याज मंडी में तीन दिन रहेगा अवकाश, 10 नवंबर से फिर शुरू होगी नीलामी।

प्रतिदिन 65 से 70 हजार कट्टों की हो रही आवक,छुट्टी के बाद प्याज के भावों में उतार-चढ़ाव पर रहेगी नजर।

Advertisement Box

दैनिक शुभ भास्कर  अलवर की थोक प्याज मंडी में इन दिनों प्याज की बंपर आवक के बीच तीन दिन का अवकाश घोषित किया गया है। मंडी में ०7 नवंबर से ०9 नवंबर तक नीलामी एवं नियमित कारोबार बंद रहेगा। इसके चलते शनिवार,रविवार और सोमवार को प्याज की खरीद-फरोख्त नहीं होगी। तीन दिन के अवकाश के बाद 10 नवंबर से मंडी में पुनः नीलामी और व्यापारिक गतिविधियां शुरू होंगी।

गौरतलब है कि वर्तमान में अलवर की थोक प्याज मंडी में बड़ी मात्रा में प्याज पहुंच रहा है। मंडी में प्रतिदिन करीब 65 से 70 हजार कट्टों की आवक हो रही है। भारी आवक के चलते मंडी में किसानों और व्यापारियों की अच्छी खासी चहल-पहल बनी हुई है। किसान अपनी उपज बेचने के लिए मंडी पहुंच रहे हैं,वहीं व्यापारी भी खरीदारी में सक्रिय हैं।

*छुट्टी के बाद बाजार भाव पर टिकी रहेंगी निगाहें*

तीन दिन के अवकाश के बाद 10 नवंबर को मंडी खुलने पर प्याज की आवक और बाजार भाव को लेकर व्यापारियों एवं किसानों की निगाहें रहेंगी। लगातार हो रही बंपर आवक के बीच यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि अवकाश के बाद मंडी में प्याज की कितनी आवक होती है और इसका कीमतों पर क्या असर पड़ता है। बाजार में प्याज के भावों में तेजी आती है या मंदी, इसको लेकर भी व्यापारियों और किसानों में उत्सुकता बनी हुई है। फिलहाल प्रतिदिन 65 से 70 हजार कट्टों की आवक अलवर की थोक प्याज मंडी में कारोबार की हलचल को बयां कर रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 07 नवंबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp