उदयलाल आंजना ने एक दर्जन गांवों में जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उदयलाल आंजना ने एक दर्जन गांवों में जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

उदयलाल आंजना ने एक दर्जन गांवों में जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की

14 नवंबर को हाथ के निशान के सामने वाला नीला बटन दबाकर कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाने का किया आह्वान, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

Advertisement Box

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने शनिवार को निंबाहेड़ा पंचायत राज चुनाव 2026 के तहत फाचर अहिरान, रसूलपुरा, बड़ौली माधोसिंह, मंडावली, लसड़ावन, फलवा, कारुण्डा एवं बांसा पंचायतों का दौरा कर कांग्रेस पार्टी के जिला परिषद सदस्य देवीलाल बैरवा एवं पंचायत समिति सदस्य निर्भयराम जाट, किशन जटिया, किशन मेघवाल, रामनारायण जाट, उदी बाई जाट के प्रत्याशियों के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए आगामी 14 नवंबर को होने वाले मतदान में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में अधिकाधिक मतदान कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान उदयलाल आंजना ने ग्रामीणों से कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति, क्षेत्र के विकास और ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं एवं आवश्यकताओं को लेकर संवाद किया। उन्होंने कहा कि पंचायत राज संस्थाएं ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। गांवों में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और आमजन की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के लिए जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका बेहद जरूरी है।

आंजना ने ग्रामीण मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आगामी 14 नवंबर को होने वाले जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को अपना अमूल्य मत देकर मजबूत बनाएं। मतदान के दिन ईवीएम में कांग्रेस के चुनाव चिह्न हाथ के निशान के सामने वाला नीला बटन दबाकर कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गांव-गांव में संगठनात्मक मजबूती के साथ विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर निरंतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान ग्रामीणों से कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में एकजुट होकर मतदान करने तथा लोकतंत्र की मजबूती में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 07 नवंबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp