
श्री राधा कुंज गौशाला में 22 से 24 नवंबर तक होगा गौ कथा महाउत्सव, तैयारियां शुरू।
गुना- मध्यप्रदेश के गुना जिले में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन की ओर से श्री राधा कुंज गौशाला, बरखेड़ी, अशोकनगर-गुना रोड, महिंद्रा शोरूम के सामने गौ कथा महाउत्सव का आयोजन 22 से 24 नवंबर तक धूमधाम से किया जाएगा। महाउत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रमा एकादशी के पावन अवसर पर ०5 नवंबर को गौ कथा आयोजन स्थल निर्धारित किया गया। कथा का वाचन ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ प्रवक्ता गौ पुत्र अनिल कुमार नागर करेंगे। संगठन देशभर में गौ माता की सेवा, संरक्षण और सनातन धर्म की रक्षा के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहा है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य आगामी 1 दिसंबर से शुरू होने वाले गौ सम्मान आव्हान अभियान के तीसरे चरण की सफलता और निर्विघ्न संपन्नता के लिए गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त करना है। इसी उद्देश्य से 25 नवंबर को सुबह 8 बजे महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ के बाद प्रसादी वितरण समारोह होगा। आयोजकों ने बताया कि महाउत्सव के माध्यम से देशभर के संतों, किन्नर समाज, गौ रक्षकों, गौ सेवकों और गौ पुत्रियों पर गौ माता की कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की जाएगी। संगठन ने गौ माता के सम्मान और संरक्षण के लिए देशभर में अभियान जारी रखने का संकल्प दोहराया है।











