
दीपावली मिलन समारोह में पूर्व सरपंच सरोज देवी मीणा ने दिया सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश।
अलवर जिले के रैणी उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पाटन की पूर्व सरपंच श्रीमती सरोज देवी मीणा एवं उनके पति मनोहर लाल मीणा, निदेशक भारत सरकार की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने आवास पर भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों,पंचायत प्रतिनिधियों,कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पाटन की नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती चंचल शर्मा, ग्राम पंचायत ओडपुर सरपंच व ग्राम पंचायत पाटन एवं ओडपुर के नवनिर्वाचित वार्ड पंच,ग्राम विकास अधिकारी ललित शर्मा सहित पाटन, पाटन का बास,खरखड़ा, मानुका,ओडपुर,आदुका एवं गांवड़ी सहित आसपास के गांवों से आए अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समारोह में स्वागत की परंपरा को विशेष रूप देते हुए पुरुष अतिथियों को माला पहनाकर एवं साफा बांधकर सम्मानित किया गया,वहीं महिलाओं का शाल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान पूरा माहौल आपसी प्रेम,सद्भाव और उत्साह से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयोजकों ने दीपावली के पर्व को आपसी प्रेम, सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक बताते हुए सभी से मिल-जुलकर रहने तथा समाज में एकता बनाए रखने का संदेश दिया। समारोह के अंत में सभी अतिथियों के लिए चाय, अल्पाहार एवं शीतल पेय की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पूर्व सरपंच सरोज देवी मीणा एवं उनके पति मनोहर लाल मीणा की इस सामाजिक एवं सद्भावपूर्ण पहल की सराहना की ओर उनका भी सभी लोगों ने भव्य स्वागत किया। साथ ही एक-दूसरे को दीपावली के पांच दिवसीय पावन पर्व की शुभकामनाएं देकर खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।
समारोह के दौरान श्रमजीवी पत्रकार संघ एवं वॉयस ऑफ मीडिया संघ के तहसील उपाध्यक्ष तथा विभिन्न संगठनों के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी,महेश मीणा,महेंद्र मीणा एवं फतेह सिंह मीणा का भी माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। समारोह ने क्षेत्र में सामाजिक एकता,आपसी सौहार्द और जनप्रतिनिधियों एवं आमजन के बीच बेहतर संबंधों की एक सुंदर मिसाल प्रस्तुत की। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच सरोज मीणा के साथ महिलाएं भी डीजे की धुन पर नाचे और गाने लगी।











