पुलिस की मुस्तैदी से 4 घंटे में मिले 3 लापता बच्चे – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पुलिस की मुस्तैदी से 4 घंटे में मिले 3 लापता बच्चे

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

पुलिस की मुस्तैदी से 4 घंटे में मिले 3 लापता बच्चे

सीसीटीवी और कमांड सेंटर से ट्रेस कर लहरतारा से किया सकुशल बरामद

Advertisement Box

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा इलाके में पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मुस्तैदी का एक काबिले-तारीफ मामला सामने आया है घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हुए तीन मासूम बच्चों को पुलिस ने महज 4 घंटे के भीतर ढूँढ निकालकर सकुशल बरामद कर लिया बच्चों के सही-सलामत मिलने के बाद परिजनों की जान में जान आई और स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा की खेलते समय अचानक गायब हो गए थे तीनों बच्चे प्राप्त जानकारी के अनुसार बजरडीहा के जोलहा क्षेत्र के रहने वाले तीन छोटे बच्चे अपने घर के बाहर खेल रहे थे खेलते-खेलते तीनों बच्चे अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए काफी देर तक जब बच्चे वापस घर नहीं लौटे तो परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों में खोजबीन की। बच्चों का कोई सुराग न मिलने पर घबराए परिजन तत्काल बजरडीहा पुलिस चौकी पहुंचे और घटना की लिखित सूचना दी सीसीटीवी फुटेज और स्मार्ट सिटी कमांड सेंटर की मदद से मिली सफलता बच्चों के गायब होने की खबर मिलते ही भेलूपुर पुलिस महकमे में हलचल मच गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए चौकी प्रभारी बजरडीहा प्रशांत शिवहरे ने बिना कोई समय गंवाए पुलिस टीम के साथ तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सभी निजी और व्यावसायिक दुकानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली साथ ही स्मार्ट सिटी के एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र स्मार्ट सिटी कमांड सेंटर की मदद से बच्चों के जाने के संभावित रूट को लगातार ट्रेस किया सीसीटीवी फुटेज और कमांड सेंटर की लोकेशन ट्रेसिंग के आधार पर पुलिस की टीम तेजी से कार्रवाई करते हुए लहरतारा क्षेत्र पहुंची वहां एक अस्पताल के समीप तीनों बच्चे सुरक्षित घूमते हुए मिल गए। पुलिस ने तीनों बच्चों को तुरंत अपने संरक्षण में लिया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया क्षेत्रीय लोगों और परिजनों ने की पुलिस की तारीफ सूचना मिलने के 4 घंटे के रिकॉर्ड समय के भीतर बच्चों को सकुशल बरामद करने पर परिजनों की आंखें खुशी से छलक पड़ीं बजरडीहा और जोलहा क्षेत्र के निवासियों ने चौकी प्रभारी प्रशांत शिवहरे और उनकी पुलिस टीम की तत्परता व मानवीय कार्यशैली की दिल खोलकर सराहना की।

 

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 06 नवंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp