धनतेरस,दीपावली,गोवर्धन महाउत्सव पर ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, गौवंश की सेवा और रक्षा का किया आह्वान। – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धनतेरस,दीपावली,गोवर्धन महाउत्सव पर ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, गौवंश की सेवा और रक्षा का किया आह्वान।

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

धनतेरस,दीपावली,गोवर्धन महाउत्सव पर ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, गौवंश की सेवा और रक्षा का किया आह्वान।

 

Advertisement Box

अलवर- धनतेरस,दिपावली,गोवर्धन पर्व के महाउत्सव पर्व के पावन अवसर पर ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन परिवार की ओर से समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। संगठन के पदाधिकारियों ने देशवासियों से गौवंश की सेवा,सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्मदास महाराज,राष्ट्रीय सचिव गौ पुत्र प्रेम किशोर गंगवार,राष्ट्रीय वरिष्ठ मीडिया प्रभारी गौ पुत्र यादवेन्द्र कुमार यादव एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी गौ पुत्र नागपाल शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सुरेश चंद शर्मा ने देशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन पूरे देश में निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौमाता की सेवा, सुरक्षा और सनातन धर्म के संरक्षण के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गौमाता की सेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं,बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने सामर्थ्य के अनुसार गौवंश की सेवा और रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने बताया कि ब्रजधाम के संतों के सान्निध्य में चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान में सच्चे संत समाज, गौ पुत्र एवं गौ पुत्रियां बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्मदास महाराज ने सभी कार्यकर्ताओं एवं सनातन धर्म प्रेमियों से हाथ जोड़कर विनम्र अपील की कि वे गौवंश की सेवा और रक्षा को अपने जीवन का संकल्प बनाएं तथा इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 06 नवंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp