दृश्यम 3′ की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुचे अजय देवगन, श्रिया सरन से लेकर इशिता दत्ता ने लूटी महफ़िल – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दृश्यम 3′ की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुचे अजय देवगन, श्रिया सरन से लेकर इशिता दत्ता ने लूटी महफ़िल

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

‘दृश्यम 3’ की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुचे अजय देवगन, श्रिया सरन से लेकर इशिता दत्ता ने लूटी महफ़िल

मुंबई/-फिल्म ‘दृश्यम 3’ की सक्सेस पार्टी में अजय देवगन अपने बेटे युग संग पहुंचे। वहीं श्रिया सरन से लेकर इशिता दत्ता तक अपने खूबसूरत अंदाज से महफिल लूटती नजर आईं। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन पिछली बार अपनी सुपरहिट फ्रैंचाइजी की तीसरी और आखिरी फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से शानदार रिस्पॉन्स मिला और ये बॉक्स ऑफिस पर भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। ऐसे में फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए मेकर्स ने 4 नवंबर को सक्सेस और दिवाली पार्टी रखी, जिसमें अजय देवगन समेत फिल्म की पूरी स्टारकास्ट शामिल हुई। बेटे युग संग पहुंचे अजय देवगन। ‘दृश्यम 3’ की सक्सेस पार्टी में अजय देवगन अपने बेटे युग संग पहुंचे। दोनों ने रेड कार्पेट पर पैप्स को एक से बढ़कर एक पोज दिए। इस दौरान अजय देवगन ब्लैक फुल स्लीव टी-शर्ट के साथ डेनिम जींस पहने नजर आए। वहीं युग ने डेनिम शर्ट के साथ ब्लैक जींस कैरी की थी। दोनों का लुक काफी शानदार लग रहा था। बाप-बेटे की बॉन्डिंग ने फैंस का दिल जीत लिया।  श्रिया सरन ने साड़ी में ढाया कहर। ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की सक्सेस पार्टी में श्रिया सरन अपने बेहद खूबसूरत अंदाज में पहुंचीं। उन्होंने आइवरी कलर की खूबसूरत नेट साड़ी पहनी थी, जिस पर बारीक एम्ब्रॉइडरी वर्क किया गया था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग डीप नेक ब्लाउज कैरी किया था। श्रिया ने पर्ल और कुंदन नेकलेस, मैचिंग झुमकों और कंगन से अपने लुक को पूरा किया। खुले बाल, माथे पर छोटी सी बिंदी और ग्लॉसी मेकअप में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं। पति वत्सल सेठ संग पहुंचीं इशिता दत्ता ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की सक्सेस पार्टी में इशिता दत्ता अपने पति वत्सल सेठ संग पहुंची। इस दौरान इशिता पेस्टल ग्रीन कलर की नेट साड़ी में नजर आईं, जिस पर सिल्वर और कटदाना वर्क किया गया था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग हैवी ब्लाउज पहना था। बड़े झुमके, खुले बाल और ग्लॉसी मेकअप में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं वत्सल सेठ कुर्ता-पजामा में नजर आए। दोनों का ट्रेडिशनल लुक काफी शानदार लग रहा था। दोनों ने हाथों में हाथ डालकर एक से बढ़कर एक पोज दिए। इस दौरान उनकी केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया। जयदीप अहलावत ने बढ़ाई पार्टी की रौनक वहीं ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की सक्सेस पार्टी में बॉलीवुड एक्टर जयदीप अहलावत भी पहुंचे। इस दौरान वो पिंक कलर की शर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहने नजर आए। उन्होंने रेड कार्पेट पर कई शानदार पोज दिए। इस इवेंट में अमन देवगन, मृणाल जाधव, अरशद वारसी, फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक और प्रोड्यूसर ने भी शिरकत की और पार्टी की रौनक बढ़ाई। ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ के बारे में जानिए ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, रजत कपूर और मृणाल जाधव अपने पुराने किरदारों में नजर आए। वहीं जयदीप अहलावत और प्रकाश राज ने नए किरदारों के साथ एंट्री की। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। अब ये फिल्म जल्द ही नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली है।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 06 नवंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp