
राजकीय महाविद्यालय पाटन में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में एक दिवसीय शिविर का सफल आयोजन किया गया
दैनिक शुभ भास्कर नीमकाथाना के निकट राजकीय महाविद्यालय पाटन में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मदन लाल मीणा द्वारा किया गया, जिन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक व रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस एक दिवसीय कैंप के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर में सघन सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया और स्वच्छता का संदेश दिया।
शिविर के दौरान दीपावली के उपलक्ष्य में ‘दिवाली थीम’ पर एक रूम डेकोरेशन कमरा सजाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी कला और रचनात्मकता का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में कड़े मुकाबले के बीच फिजा बानो की टीम ने प्रथम स्थान, ज्योति यादव की टीम ने द्वितीय स्थान तथा भारती शर्मा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में मूल्यांकन के लिए गठित निर्णायक मंडल में सहायक आचार्य ज्योति शर्मा, सहायक आचार्य रितु शर्मा तथा सहायक आचार्य दिनेश बैरवा शामिल रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस की प्रभारी किरण यादव ने उपस्थित स्वयंसेवकों को एनएसएस के मूल उद्देश्यों और इसके आदर्श वाक्य से अवगत कराते हुए सभी को अपने जीवन में स्वच्छता को अपनाने तथा सदैव कर्मठ व अनुशासित बने रहने पर विशेष बल दिया। पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और सफल बनाने में महाविद्यालय स्टाफ के साथी सहायक आचार्य हंसराज घोसल्या तथा डॉ. धर्मवीर कुमावत का सराहनीय व विशेष योगदान रहा। शिविर के समापन पर सभी विजेताओं व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।











