हलवाई समाज की प्रतिभाओं का होगा सम्मान, मंत्री बाबूलाल खराड़ी रहेंगे मुख्य अतिथि – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हलवाई समाज की प्रतिभाओं का होगा सम्मान, मंत्री बाबूलाल खराड़ी रहेंगे मुख्य अतिथि

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

 हलवाई समाज की प्रतिभाओं का होगा सम्मान, मंत्री बाबूलाल खराड़ी रहेंगे मुख्य अतिथि

15 सितम्बर को अशोका ग्रीन में होगा भव्य समारोह, 500 से अधिक हलवाई व्यापारी जुटेंगे

Advertisement Box

 

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। हलवाई व्यापार कल्याण संस्था, उदयपुर राजस्थान (रजिस्टर्ड) की ओर से हलवाई व्यापार से जुड़े उत्कृष्ट व्यापारियों के सम्मान में 15 सितम्बर को भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। 100 फीट रोड स्थित अशोका ग्रीन में शाम 5 बजे से होने वाले समारोह में कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

समारोह की तैयारियों को लेकर संस्था के सदस्यों ने गुरुवार को संस्थापक अध्यक्ष हरीश कुमार भट्ट के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी से कोटड़ा स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान संस्था पदाधिकारियों ने उन्हें समारोह में पधारने का निमंत्रण दिया। मंत्री खराड़ी ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति प्रदान की।

संस्थापक अध्यक्ष हरीश कुमार भट्ट ने बताया कि समारोह के माध्यम से हलवाई व्यवसाय में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यापारियों का सम्मान किया जाएगा। वहीं महासचिव मुकेश माधवानी ने बताया कि ऐसे हलवाइयों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने स्वाद, गुणवत्ता और सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है तथा हलवाई व्यापार को राजस्थान सहित देशभर में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में योगदान दिया है।

उन्होंने बताया कि ‘शुद्ध के लिए युद्ध’ जैसे अभियानों तक हलवाई व्यापार की पहुंच बनाने वाले व्यापारियों के योगदान को भी सम्मानित किया जाएगा। समारोह में 500 से अधिक हलवाई व्यापारी शामिल होंगे। इस अवसर पर रमेश औदीच्य, प्रकाश भट्ट, दुर्गाशंकर सुथार, दिनेश सुथार और फतेहलाल भाट सहित संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 06 नवंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp