
संगीत परीक्षा के आवेदन शुरू, 25 सितंबर तक जमा होंगे फार्म
संगीत परीक्षा के आवेदन शुरू, 25 सितंबर तक जमा होंगे फार्
उदयपुर। अर्बुदा कला मंदिर संगीत प्रशिक्षण संस्थान एवं सुरो भारती संगीत कला केंद्र, हुगली ( पं बंगाल) के तत्वावधान में आयोजित संगीत परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी संगीत आध्या संगीत मध्यमा, संगीत पूर्ण तथा संगीत चूड़ामणि परीक्षाओं के लिए निर्धारित तिथि तक आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं।
संस्थान की ओर से निदेशक विवेक अग्रवाल ने बताया कि संगीत के क्षेत्र में अध्ययनरत विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा एवं ज्ञान को प्रमाणित करने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। परीक्षा में सम्मिलित होने के इच्छुक अभ्यर्थी 25 सितंबर तक अपना आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन फार्म जमा करने का स्थान अर्बुदा कला मंदिर संगीत प्रशिक्षण संस्थान, गुलाब बाग आरएमवी रोड, उदयपुर निर्धारित किया गया है। आवेदन जमा करने का समय दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक रहेगा।
संस्थान ने संगीत विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर परीक्षा में सहभागिता सुनिश्चित करें।











