
बीएचयू में छात्रहित व सुरक्षा मुद्दों पर अभाविप ने सात दिन में कार्रवाई की मांग
कार्रवाई न होने पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनी
डॉ उदय शंकर भगत
वाराणसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अभाविप की काशी हिन्दू विश्वविद्यालय इकाई ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासनिक पारदर्शिता सुरक्षा व्यवस्था और छात्रहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन से सात दिनों के भीतर ठोस एवं समयबद्ध कार्रवाई की मांग की है अभाविप ने कहा कि केवल आश्वासन के बजाय समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए मांगें पूरी नहीं होने पर संगठन ने लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है इकाई अध्यक्ष पल्लव सुमन ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन और विद्यार्थियों के बीच स्वस्थ संवाद की लोकतांत्रिक परंपरा मजबूत होनी चाहिए विद्यार्थियों की समस्याओं को दबाने के बजाय उन्हें सुनकर समाधान की दिशा में आगे बढ़ना आवश्यक है उन्होंने चीफ प्रॉक्टर के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखने वाले विद्यार्थियों के साथ कठोर व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है इकाई मंत्री अनुराग तिवारी ने कहा कि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की पहचान उत्कृष्ट शिक्षा और शोध के साथ अनुशासन सुरक्षा शैक्षणिक गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों से भी जुड़ी है ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा मूलभूत सुविधाओं प्रशासनिक पारदर्शिता और छात्रहित से जुड़े विषयों की अनदेखी उचित नहीं है अभाविप ने परिसर में बाहरी व्यक्तियों एवं वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की संगठन का आरोप है कि बड़ी गाड़ियों के काफिले हूटर और तेज गति से वाहनों के आवागमन से विद्यार्थियों की सुरक्षा प्रभावित होती है खेल मैदानों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बाहरी लोगों की आवाजाही के कारण विवाद की स्थितियां उत्पन्न होने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं महिला छात्रावासों एवं छात्राओं के आवागमन वाले क्षेत्रों में पहचान सत्यापन और निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई
संगठन ने परिसर के डार्क स्पॉट और संवेदनशील मार्गों पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट एवं सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा नियमित सुरक्षा गश्त सुनिश्चित करने की मांग की। अभाविप के अनुसार कई स्थानों पर प्रकाश एवं निगरानी व्यवस्था पर्याप्त नहीं है मधुबन पार्क की सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए अभाविप ने कहा कि स्वच्छता अभियान के दौरान वहां शराब की बोतलें बीयर केन, इस्तेमाल किए गए सिगरेट और अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिलने की शिकायत सामने आई थी संगठन ने पार्क सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर दिन-रात सुरक्षा कर्मियों की तैनाती नियमित गश्त और सीसीटीवी निगरानी की मांग की विश्वविद्यालय परिसर की दुकानों में भी पारदर्शिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई विशेषकर वीटी क्षेत्र में दुकानों के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाने उनकी नियमित निगरानी करने तथा प्रत्येक दुकान पर अनिवार्य रूप से रेट लिस्ट प्रदर्शित करने की मांग रखी गई अभाविप ने कहा कि खाद्य सामग्री की निर्धारित दरों का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए
विद्यार्थियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई के मामलों में भी संगठन ने संवेदनशील और न्यायपूर्ण दृष्टिकोण अपनाने की मांग की अभाविप ने कहा कि शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले विद्यार्थियों के खिलाफ समितियों का गठन प्राथमिकी और छात्रावास से डिबार जैसी कार्रवाई पर निष्पक्ष समीक्षा होनी चाहिए। संगठन ने मांग की कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपना पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर दिया जाए और गंभीर आपराधिक कृत्य सिद्ध नहीं होने की स्थिति में दंडात्मक कार्रवाई पर छात्रहित में पुनर्विचार किया जाए अभाविप ने विश्वविद्यालय परिसर में राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए सभागार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में भी नियमों के पालन और पारदर्शिता की मांग उठाई संगठन ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर परिसर की गतिविधियों को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की अभाविप ने कहा कि छात्रहित परिसर की सुरक्षा और विश्वविद्यालय की गरिमा से जुड़े विषयों पर अब केवल आश्वासन नहीं बल्कि ठोस कार्रवाई अपेक्षित है संगठन ने विश्वविद्यालय प्रशासन को सात दिनों का समय देते हुए कहा कि निर्धारित अवधि में प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर व्यापक छात्रहित में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा संगठन ने स्पष्ट किया कि उसका उद्देश्य टकराव नहीं बल्कि संवाद पारदर्शिता जवाबदेही और छात्रहित के आधार पर समस्याओं का समाधान है।











