
Written by
shubh-bhaskar Report
सिनेमा में अब आने वाली है ‘गरुड़ पुराण’ की महागाथा!
शाहपुरा, भीलवाड़ा (राजस्थान)-राजेन्द्र खटीक।
मुंबई-अजय देवगन की अपकमिंग सुपरनैचुरल थ्रिलर का नाम ‘सूर्यस्पर्श’ (Suryasparsh) बताया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन रोहित जुगराज करेंगे और कहानी गरुड़ पुराण से प्रेरित होगी।
खबर के मुताबिक, फिल्म में जीवन, मृत्यु, कर्म और उनके परिणाम जैसे रहस्यमयी पहलुओं को कहानी का हिस्सा बनाया जाएगा। शुरुआत में फिल्म के टाइटल को लेकर ‘गृह प्रवेश’ नाम की चर्चा थी, लेकिन अब ‘सूर्यस्पर्श’ नाम सामने आया है।
अजय देवगन इससे पहले ‘शैतान’ और ‘काल’ जैसी फिल्मों में सुपरनैचुरल अंदाज दिखा चुके हैं। अब ‘सूर्यस्पर्श’ को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ना तय है।
आपको क्या लगता है सूर्यस्पर्श अजय देवगन की एक और दमदार सुपरनैचुरल फिल्म साबित होगी?











