
बधिर बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित — कैलाश चंद्र कौशिक
जयपुर।
राजकीय सेठ आनन्दीलाल पोद्दार बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय जयपुर में बधिर बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ।
प्राचार्य डाॅ.योगेन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि फिक्की फ्लो जयपुर की चेयरपर्सन वृन्दा कोठारी व पदाधिकारीगण रिन्कू जैन,अनुश्री राठौड़, रश्मि बालेचा रही।
कार्यक्रम प्रभारी कृष्णा चौहान ने बताया कि कालिका दल द्वारा आत्मरक्षा के गुर बधिर बालिकाओं को सीखाए गए।
इस अवसर पर फिक्की फ्लो के पदाधिकारीगण के द्वारा विद्यालय के बधिर बच्चों के लिए निशुल्क स्टेशनरी वितरित की गई।
विद्यालय के व्याख्याता विनय त्रिवेदी के द्वारा फिक्की फ्लो की चेयरपर्सन वृन्दा कोठारी को पेन्टिंग भेंट की गई।
इस अवसर पर दीपक शर्मा,अम्बिका वैष्णव, सतीश गुप्ता,बाला कुमारी आदि उपस्थित रहे।











