
राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर की छात्राओं ने दी शानदार सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति
दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा राजस्थान जयपुर राजकीय कन्या महाविद्यालय, विद्याधर नगर की छात्राओं ने जवाहर कला केंद्र जयपुर में भारत बोध–जयपुर चैप्टर के समापन समारोह में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन अंजना वेलफेयर सोसाइटी AWS द्वारा किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अलका त्रिपाठी के नेतृत्व में छात्राओं ने समारोह में भारतीय संस्कृति एवं परंपरा को अभिव्यक्त करती हुई सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं। छात्राओं की मनमोहक एवं सांस्कृतिक भावनाओं से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों को प्रभावित किया तथा सभी ने उनकी मुक्त कंठ से सराहना की।

कार्यक्रम में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में कलाकारों, प्राचार्यों एवं शिक्षकों के योगदान को सम्मानित किया गया तथा भारत बोध–जयपुर चैप्टर की सफल यात्रा के समापन का उत्सव मनाया गया।
महाविद्यालय की छात्राओं की प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में भारतीय कला, संस्कृति और परंपरा का सुंदर रंग भर दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने आयोजन से जुड़े सभी आयोजकों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।











