श्री रामलीला और महाराजा भर्तृहरि नाटक के लिए कलाकारों का जोरदार पूर्वाभ्यास। – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्री रामलीला और महाराजा भर्तृहरि नाटक के लिए कलाकारों का जोरदार पूर्वाभ्यास।

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

श्री रामलीला और महाराजा भर्तृहरि नाटक के लिए कलाकारों का जोरदार पूर्वाभ्यास।

०8 अक्टूबर से शुरू होंगे भव्य मंचन, तैयारियां अंतिम दौर में!

Advertisement Box

 

नागपाल शर्मा माचाडी की रिपोर्ट

 

माचाडी अलवर:-अलवर- अलवर श्री राजर्षि अभय समाज के विशाल रंगमंच पर आगामी ०8 अक्टूबर से आयोजित होने वाली 111वीं श्री रामलीला एवं 69वें वर्ष में प्रदर्शित होने वाले ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सामाजिक नाटक ‘महाराजा भर्तृहरि’ नाटक की तैयारियां इन दिनों जोर-शोर से चल रही हैं। मंचन को भव्य, आकर्षक और प्रभावी बनाने के लिए कलाकार दिन-रात अपने-अपने पात्रों के अनुरूप कड़ी मेहनत कर पूर्वाभ्यास में जुटे हुए हैं।

श्री राजर्षि अभय समाज के विशाल रंगमंच पर होने वाले श्री रामलीला के 111वें वर्ष के आयोजन को यादगार बनाने के लिए महानिदेशक, उपनिदेशक एवं संगीत निर्देशक के निर्देशन में कलाकारों द्वारा संवाद, अभिनय,मंच संचालन,संगीत और पात्रों की प्रस्तुति का लगातार अभ्यास किया जा रहा है। कलाकार अपने-अपने पात्रों में पूरी तरह ढलने के लिए निरंतर रिहर्सल कर रहे हैं,ताकि मंचन के दौरान दर्शकों को प्रभावशाली और जीवंत प्रस्तुति देखने को मिले।

इसी के साथ 69वें वर्ष में प्रस्तुत होने वाले ‘महाराजा भर्तृहरि’ नाटक की तैयारियां भी तेजी से चल रही हैं। यह नाटक पिछले 68 वर्षों से लगातार 16 दिनों तक प्रदर्शित होता आ रहा है। नाटक की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे देखने के लिए अलवर ही नहीं, बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचते हैं। श्रद्धालु एवं दर्शक पूरी रात बैठकर महाराजा भर्तृहरि की कथा और कलाकारों की प्रस्तुति का आनंद लेते हैं। भाजपा के पूर्व जयपुर संभाग प्रभारी व पूर्व जिलाध्यक्ष और

संस्था के अध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा ने बताया कि इस वर्ष के आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए कलाकार पूरी तन्मयता के साथ मेहनत कर रहे हैं। मंच, संगीत,कलाकारों की वेशभूषा,प्रकाश व्यवस्था तथा नई सीनरी सहित आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। मंचन को पहले से अधिक आकर्षक एवं प्रभावशाली बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर विशेष तैयारियां की गई हैं।

संस्था के महामंत्री राजेंद्र प्रसाद शर्मा व अध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा ने श्रमजीवी पत्रकार संघ व वाइस आफॅं मिडिया के तहसील उपाध्यक्ष तथा अनेक संगठनों के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाडी को बताया कि इस वर्ष नए कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया गया है। नए कलाकारों के साथ अनुभवी कलाकार भी अपनी-अपनी भूमिकाओं के अनुरूप लगातार पूर्वाभ्यास कर रहे हैं। सभी कलाकार महानिदेशक मनोज कुमार गोयल के निर्देशन में संवाद अदायगी, अभिनय और मंचीय प्रस्तुति को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

संस्था के मीडिया प्रभारी अमृत खत्री व कलाकार सुभाष गौड़ उर्फ बिट्टू ने बताया कि श्री रामलीला एवं महाराजा भर्तृहरि नाटक के मंचन को लेकर कलाकारों और आयोजन समिति में खासा उत्साह है। आगामी दिनों में पूर्वाभ्यास को और गति दी जाएगी, ताकि ०8 अक्टूबर से शुरू होने वाले मंचन में दर्शकों को भव्य एवं यादगार प्रस्तुति देखने को मिले।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 06 नवंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp