
तम्बाकू मुक्त भारत अभियान के तहत बधिर बच्चों ने कला के माध्यम से दिया तम्बाकू निषेध का संदेश– कैलाश चंद्र कौशिक
जयपुर। 01/10/2026 को तम्बाकू मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत राजकीय सेठ आनन्दीलाल पोद्दार बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय जयपुर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि बधिर बच्चों ने कला के माध्यम से तम्बाकू से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक नुकसान के बारे में चित्रों के द्वारा संदेश दिया। विद्यार्थियों ने अपनी कलाकृतियों में तम्बाकू सेवन के दुष्परिणामों को बहुत ही प्रभावी ढंग से दर्शाया।
कार्यक्रम प्रभारी संतोष कुमार रैगर ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संजय विश्नोई ने, द्वितीय स्थान खुश कुमार ने और तृतीय स्थान संदीप कुमार ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक विनय त्रिवेदी और दीपक शर्मा रहे।
प्राचार्य डॉ. नरूका ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में तम्बाकू के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और वे समाज में भी इसका प्रचार-प्रसार कर सकेंगे।











