
जवानों और किसानों के सम्मान में जयपुर से जारी हुआ देशभक्ति गीत जय जवान जय किसान
जयपुर। भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर जयपुर के श्री ताड़कनाथ प्रोडक्शन की ओर से देशभक्ति गीत ‘जय जवान जय किसान’ जारी किया गया। यह गीत देश के वीर जवानों और अन्नदाता किसानों को समर्पित है।
जयपुर के स्वतंत्र गीतकार एवं संगीतकार जितेन्द्र लाटा ने इस गीत के बोल लिखने के साथ ही इसका संगीत भी तैयार किया है। गीत की रिकॉर्डिंग जीवन कौशिक (जेके रिकॉर्ड्स) ने की है। वहीं, वीडियो संपादन का कार्य अर्जुन नामदेव ने किया है। श्री ताड़कनाथ प्रोडक्शन, जयपुर के यूट्यूब चैनल पर जारी इस प्रस्तुति के माध्यम से शास्त्री जी के प्रसिद्ध नारे ‘जय जवान, जय किसान’ की भावना को जन-जन तक पहुँचाने की पहल की गई है।
इस गीत के माध्यम से देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों और देश की खाद्य व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले किसानों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई है। संगीत के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, देशसेवा और जवान-किसान के महत्व का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया गया है।











