मिसाल सेवा संस्थान की मासिक बैठक धूमधाम से संपन्न – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मिसाल सेवा संस्थान की मासिक बैठक धूमधाम से संपन्न

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

मिसाल सेवा संस्थान की मासिक बैठक धूमधाम से संपन्न

 

Advertisement Box

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। मिसाल सेवा संस्थान की मासिक बैठक विज्ञान समिति में श्रीमती सुषमा कटारिया की अध्यक्षता में धूमधाम से संपन्न की गई, जिसमें लगभग पचास से भी अधिक बहिनों ने शिरकत की।

मंत्रोच्चार के पश्चात कार्यक्रम का आगाज हुआ।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्रीमती उमा ग्रुप द्वारा क्षमा याचना गीत प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात “आज के युग में भगवान महावीर के उपदेशों की प्रासंगिकता” पर हीना नागौरी, सुषमा, पुष्पा लोढ़ा ने अपने उत्कृष्ट विचार व्यक्त किए। खुशबु ग्रुप तथा मीना नाहर ने माताजी का बहुत सुंदर भजन प्रस्तुत किया। रेणु लोढ़ा ग्रुप ने प्रथम पूज्य देव गणपति जी का गीत प्रस्तुत किया। डॉक्टर स्वाति शर्मा ने नवकार मंत्र पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। पूरे ग्रुप के साथ गरबा ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

रेश्मा बाबेल ने हाउजी खिलाई। राजलक्ष्मी, चन्द्रा, संध्या ने गेम का मोर्चा संभाला तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

तपस्वी बहिनों, चार धाम की यात्रा वाली बहिनों एवं जन्मदिन वाली बहिनों का अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन पुष्पा लोढ़ा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती मंजुला शर्मा ने किया।

प्रोग्राम में अर्चना, इंदिरा, कमलेश, कविता, कुसुम, पुष्पा जैन, रतन सुराना, स्नेहलता, मधु, सुलोचना एवं कल्पना का विशेष सहयोग रहा। सहयोग रंजना कुणावत आ रहा।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 06 नवंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp