70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता ०9 अक्टूबर से राजगढ़ में प्रताप स्टेडियम में होगा उद्घाटन, – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता ०9 अक्टूबर से राजगढ़ में प्रताप स्टेडियम में होगा उद्घाटन,

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता ०9 अक्टूबर से राजगढ़ में
प्रताप स्टेडियम में होगा उद्घाटन,
जिलेभर के 17 वर्षीय छात्र-छात्राएं दिखाएंगे खेल प्रतिभा।

नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट

Advertisement Box

(माचाड़ीअलवर):-राजगढ़- अलवर जिले के राजगढ़ में 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स (17 वर्षीय छात्र-छात्रा) खेलकूद प्रतियोगिता सत्र 2026-27 का आयोजन ०9 से 12 अक्टूबर तक किया जाएगा। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में अलवर जिलेभर के विभिन्न विद्यालयों से 17 वर्षीय आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं भाग लेकर एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह ०9 अक्टूबर, शुक्रवार को प्रताप स्टेडियम, राजगढ़ में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता की मेजबानी राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजगढ़ द्वारा की जा रही है। आयोजन को लेकर विद्यालय प्रशासन एवं एसडीएमसी की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा खिलाड़ियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
आयोजक संस्था राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय,राजगढ़ के प्रधानाचार्य एवं प्रतियोगिता संयोजक सुभाष चंद शर्मा तथा एसडीएमसी सदस्यगण ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से चयनित 17 वर्षीय छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। चार दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा को जिला स्तर पर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर होगी।
आयोजकों ने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धा की भावना और टीम भावना विकसित होती है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के विद्यालयों में अध्ययनरत प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी क्षमता सामने लाने के लिए मंच मिलता है।
प्रतियोगिता को लेकर राजगढ़ के खेल प्रेमियों में भी उत्साह है। प्रताप स्टेडियम में चार दिनों तक खिलाड़ियों की खेल गतिविधियों से माहौल खेलमय रहेगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए विद्यालय स्टाफ,एसडीएमसी सदस्य एवं आयोजन से जुड़े लोग व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।
एसडीएमसी की ओर से सभी जनप्रतिनिधियों,अभिभावकों,शिक्षकों एवं खेल प्रेमियों से०9 अक्टूबर को प्रताप स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है।आयोजकों ने कहा कि खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए आमजन की सहभागिता महत्वपूर्ण है। प्रतियोगिता के माध्यम से राजगढ़ को जिले की खेल प्रतिभाओं के एक बड़े मंच के रूप में पहचान मिलने की उम्मीद है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 06 नवंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp