जनगणना प्रशिक्षण से अनुपस्थित 11 फील्ड ट्रेनरों का वेतन अदेय करने के निर्देश – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जनगणना प्रशिक्षण से अनुपस्थित 11 फील्ड ट्रेनरों का वेतन अदेय करने के निर्देश

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

जनगणना प्रशिक्षण से अनुपस्थित 11 फील्ड ट्रेनरों का वेतन अदेय करने के निर्देश

गोण्डा। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत आयोजित फील्ड ट्रेनरों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाए गए 11 कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। यह प्रशिक्षण 07 अक्टूबर से श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय, गोण्डा में आयोजित किया जा रहा है।
जिला जनगणना अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों में विभिन्न विद्यालयों के प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापक तथा तहसीलों में तैनात लेखपाल शामिल हैं। इनमें कुछ कर्मचारी 07 अक्टूबर की द्वितीय पाली में अनुपस्थित रहे, जबकि कुछ कर्मचारी 07 एवं 08 अक्टूबर को प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए।
इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा संबंधित उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 5 एवं 11 के प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित कर्मचारियों की अनुपस्थिति की तिथि का वेतन अदेय करना सुनिश्चित करें। साथ ही की गई कार्रवाई से जिला जनगणना अधिकारी को अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 06 नवंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp