
Written by
shubh-bhaskar Report
प्रदेश भाजपा महामंत्री सैनी के जन्मदिन पर 51 बालिकाओं के खाते निशुल्क खोले गए।
पीपाड़ शहर – भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं जोधपुर प्रभारी भूपेंद्र सैनी के जन्मदिवस के उपलक्ष पर भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह टाक के नेतृत्व में 51 बालिकाओं के निशुल्क खाता खोले गए और भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं आदर्श विद्यालय में सुकन्या समृद्धि बालिकाओं के साथ खाते खुलवाए गए और वार्ड नंबर 29 के पार्षद सुनीता देवी ने बताया कि प्रधानमंत्री का उद्देश्य इससे बालिकाओं के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित और मजबूत बनाना है तथा बेहतर शिक्षा के लिए प्रोत्साहन मिले। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता व नागरिक भी उपस्थित रहे ।











