
दैनिक शुभ भास्कर
विशेष कवरेज | महाकाल नगरी से ग्राउंड रिपोर्ट
मध्य प्रदेश उज्जैन में सिंहस्थ सड़क चौड़ीकरण के दौरान बवाल शाही मस्जिद के पास पथराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, 2500 जवान तैनात
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची थी टीम मस्जिद समिति की आपसी सहमति के बाद भी अचानक उमड़ी नकाबपोशों की भीड़
उपद्रवियों के पथराव में महिला थाना प्रभारी घायल, इलाके में ड्रोन से रखी जा रही नजर

उज्जैन में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान भड़के विवाद और पुलिस की सुरक्षात्मक कार्रवाई
उज्जैन में शाही मस्जिद के पास पथराव! 10 हिरासत में, पुलिस बल तैनात
शुभ भास्कर ब्यूरो, उज्जैन।
महाकाल की नगरी उज्जैन के अब्दालपुरा क्षेत्र में सिंहस्थ कुंभ-2028 के मद्देनजर चल रहे सड़क चौड़ीकरण अभियान के दौरान सोमवार सुबह भारी बवाल हो गया। गोपाल मंदिर मार्ग स्थित करीब 650 साल पुरानी ऐतिहासिक शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से अतिक्रमण को हटाने के विरोध में अचानक उग्र हुई भीड़ ने पुलिस प्रशासन पर ताबड़तोड़ पथराव कर दिया। स्थिति को बेकाबू होते देख पुलिस ने आत्मरक्षार्थ और उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और हल्का बल प्रयोग लाठीचार्ज किया। इस हिंसक झड़प में एक महिला थाना प्रभारी समेत कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। पूरे शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स एसटीएफ और 5 जिलों की पुलिस समेत करीब 2500 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।











