गौ पुत्री संगीता गौड़ की पुत्री तनिशा गौड़ के जन्मदिन पर गौ पुत्र धर्मदास महाराज ने दी शुभकामनाएं। – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गौ पुत्री संगीता गौड़ की पुत्री तनिशा गौड़ के जन्मदिन पर गौ पुत्र धर्मदास महाराज ने दी शुभकामनाएं।

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

गौ पुत्री संगीता गौड़ की पुत्री तनिशा गौड़ के जन्मदिन पर गौ पुत्र धर्मदास महाराज ने दी शुभकामनाएं।

नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट

Advertisement Box

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्मदास महाराज ने 23 अक्टूबर को राजस्थान प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष गौ पुत्री संगीता गौड़ की पुत्री तनिशा गौड़ के जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने तनिशा के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए भगवान श्रीकृष्ण से उनके जीवन में खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।
ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन देशभर में गौ माता की सेवा,गौवंश की रक्षा और सनातन धर्म के संरक्षण के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहा है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्मदास महाराज हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में साथ खड़े रहने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए जाने जाते हैं।
गौ पुत्र धर्मदास महाराज का कहना है कि गौवंश की सेवा और रक्षा करने वाले लोग उनके लिए अत्यंत प्रिय हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण को ग्वाले प्रिय थे और गौ सेवा उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा थी। इसी भावना से वे भी गौवंश की सेवा और सुरक्षा में जुटे लोगों को विशेष सम्मान देते हैं तथा उनके साथ सदैव खड़े रहने का प्रयास करते हैं।
ब्रज की पावन रज में जन्मे गौ पुत्र धर्मदास महाराज के लिए भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और गौ सेवा सर्वोपरि है। वहीं, राजस्थान प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष गौ पुत्री संगीता गौड़ भी निरंतर गौ सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
इस अवसर पर गौ पुत्र धर्मदास महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना की कि तनिशा गौड़ जीवन में निरंतर उन्नति करें, परिवार का नाम रोशन करें और संगीता गौड़ को भी गौ सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा जनसेवा के कार्यों में निरंतर योगदान देने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने तनिशा के जन्मदिन पर एक बार फिर शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद,स्वस्थ और मंगलमय जीवन की कामना की।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 06 नवंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp