नवाबगंज में स्कूल के लिए निकलीं दो सगी बहनें लापता, अपहरण का केस दर्ज – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नवाबगंज में स्कूल के लिए निकलीं दो सगी बहनें लापता, अपहरण का केस दर्ज

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

नवाबगंज में स्कूल के लिए निकलीं दो सगी बहनें लापता, अपहरण का केस दर्ज

दोनों छात्राओं की तलाश में जुटी पुलिस, पिता की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ एफआईआर

Advertisement Box

गोण्डा। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में 18 अक्टूबर की सुबह साइकिल से स्कूल जाने के लिए घर से निकलीं दो सगी बहनें लापता हो गई हैं। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 20 और 18 वर्षीय बेटियां एक इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं। दोनों 18 अक्टूबर की सुबह करीब 8 बजे साइकिल से स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिवार की चिंता बढ़ गई और उनकी तलाश शुरू की गई।

पिता ने जताई अपहरण की आशंका

पिता ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात युवक ने उनकी बेटियों का अपहरण कर लिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीओ एवं थानाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह के मुताबिक, अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों छात्राओं को तलाशने में जुटी है।
परिजन दोनों बहनों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। अब पुलिस की जांच और तलाश पर सबकी नजर है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 06 नवंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp