
जयनगर में 16 लाख का पटाखा जब्त,हड़कंप।
डीएसपी सदानंद कुमार के नेतृत्व में गुप्त सुचना पर हुयी छापेमारी।
दैनिक शुभ भास्कर सुरेश कुमार गुप्ता बिहार मधुबनी जयनगर बाजार के शहीद चौक निकट पटाखे के अवैध कारोबारी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदानंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सुचना पर एक कारोबारी के घर रूपी दुकान व गोदाम लाखो का पटाखा जब्त किया। घंटो चली छापेमारी में करीब 60 से अधिक बड़े व छोटे काटून में विभिन्न रूप के पटाखे जब्त किया गया है। छापेमारी शहीद चौक स्थित राजाबाबू गली में हुयी है। इधर छापेमारी से इस कारोबार से जुड़े कारोबारियों में हड़कंप देखी जा रही है। डीएसपी सदानंद कुमार ने बताया कि गुप्त सुचना पर शनिवार को घर रूपी दुकान व गोदाम में छापेमारी किया गया। जहां से करीब 60 काटून पटाखा बरामद हुआ है।
हालांकि कारोबारी मौके से फरार हो गया। जब्त पटाखे की एमआरपी कीमत करीब 15 लाख है। छापेमारी दल में सब इंस्पेक्टर मोनिका कुमारी,सुनंदा कुमारी समेत पुलिस दल शामिल थे। थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।











