जयपुर से लोजपा का बड़ा सियासी संदेश, महिला विंग कार्यालय का उद्घाटन – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जयपुर से लोजपा का बड़ा सियासी संदेश, महिला विंग कार्यालय का उद्घाटन

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

जयपुर से लोजपा का बड़ा सियासी संदेश, महिला विंग कार्यालय का उद्घाटन

जयपुर। राजस्थान में संगठन को मजबूत करने के लिए लोक जनशक्ति पार्टी चिराग पासवान ने अपनी गतिविधियां तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। महिला सशक्तीकरण को प्राथमिकता देते हुए शनिवार को जयपुर स्थित महिला विंग कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान खगड़िया (बिहार) के सांसद राजेश वर्मा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रेस वार्ता में महिलाओं की सुरक्षा, अधिकार, सम्मान और आत्मनिर्भरता जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही प्रदेश में पार्टी का जनाधार बढ़ाने, जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक महिलाओं व युवाओं को पार्टी से जोड़ने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने महिला प्रकोष्ठ को सक्रिय बनाने और प्रदेशभर में संगठन का विस्तार करने पर जोर दिया। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष चन्द्रप्रभा भाटिया, राष्ट्रीय सचिव सूरज कुमार बुरड़िया, प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद शेखावत, जयपुर जिला अध्यक्ष अजीत गौड़, प्रदेश सचिव गोपी चन्द्र सैनी और राजस्थान महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद राठौड़ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 06 नवंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp