
Written by
shubh-bhaskar Report
लिली ग्राम पंचायत में डेलीगेट चुनाव के दौरान उमड़ी भीड़, पुलिस रही मुस्तैद।
दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र की लिली ग्राम पंचायत में डेलीगेट चुनाव के दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने मौके पर व्यवस्था संभाली और स्थिति पर लगातार नजर रखी। आरपीएस अधिकारी मनीष शर्मा भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के बीच चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।











