
सरपंचों ने पटना में लिया निर्णय, विधानसभा सत्र में ग्रामीण न्यायकर्ताओं का होगा चरणबद्ध आंदोलन
दैनिक शुभ भास्कर बिहार पटना प्रदेश पंच सरपंच संघ का राज्य स्तरीय महाबैठक आर ब्लॉक चौक निकट अवस्थित संपर्क कार्यालय में आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला ने किया तथा सफल मंच संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव ने किया महाबैठक में बिहार के सभी जिला के जिलाध्यक्ष महासचिव प्रदेश पदाधिकारीगण ने सक्रिय रूप से भाग लिया तथा विगत कार्यों आंदोलन पहल की समीक्षा की गई बैठक में 2006 ई से पेंशन चालू करने पंचायती राज आयोग का गठन करने एमएलसी चुनाव का वोटर बनाने लाइसेंसी हथियार निर्गत करने ग्राम कचहरी को सर्व सुविधा संपन्न करने प्रहरि चौकीदार डाटा ऑपरेटर अमीन की बहाली करने सम्मान सुरक्षा सुविधा वेतन बीमा भत्ता पेंशन अधिकार देने वंशावली निर्गत करने की प्रक्रिया पूर्ववत ग्राम कचहरी के द्वारा करने भवन किराया भुगतान करने लंबित भत्ता भुगतान करने आदि मांगों को लेकर आगामी विधानसभा सत्र में पंचायती राज मंत्री का घेराव करने का निर्णय लिया गया त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि महासंघ के प्रदेश संयोजक मिथिलेश राय ने पंच सरपंच संघ के मांगों को सहर्ष समर्थन करते हुए सरकार को आगाह किया कि जायज मांग सरकार जल्द पूरा करें अन्यथा आंदोलन तेज होगा पटना के धरती पर कचहरी लगाकर सम्मति से निर्णय लिया है यदि सरकार मांगों को पूरा नहीं करेगी तो पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को शीतकालीन सत्र में घेराव किया जाएगा और जवाब देना होगाv











