पांडुपोल-भर्तृहरि मेले के लिए रोडवेज चलाएगा 180 बसें – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पांडुपोल-भर्तृहरि मेले के लिए रोडवेज चलाएगा 180 बसें

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

पांडुपोल-भर्तृहरि मेले के लिए रोडवेज चलाएगा 180 बसें

120 बसें स्थानीय आगारों की, 60 बसें बाहर के डिपो से आएंगी; 14 सितंबर से 24 घंटे संचालन।

Advertisement Box

 

*नागपाल शर्मा माचाडी की रिपोर्ट*

 

(माचाडीअलवर):-अलवर- अलवर जिले के पांडुपोल और भर्तृहरि मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए राजस्थान रोडवेज ने विशेष परिवहन व्यवस्था की है। रोडवेज की ओर से दोनों मेलों के लिए कुल 180 बसें संचालित की जाएंगी। इनमें 120 बसें स्थानीय आगारों की तथा 60 बसें अन्य डिपो से मंगाई जाएंगी। *विशेष बसों का संचालन सोमवार 14 सितंबर से शुरू होगा*।

*रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न मार्गों का किराया भी निर्धारित कर दिया है*। अलवर से भर्तृहरि और भर्तृहरि से अलवर का किराया 20 रुपए रहेगा। वहीं उमरी तिराहा से भर्तृहरि और भर्तृहरि से उमरी तिराहा का किराया 15 रुपए निर्धारित किया गया है। अलवर से उमरी तथा उमरी तिराहा से अलवर का किराया 35 रुपए रहेगा। इसी प्रकार राजगढ़ से उमरी तिराहा और उमरी तिराहा से राजगढ़ का किराया 35 रुपए तथा सरिस्का से उमरी तिराहा और उमरी तिराहा से सरिस्का का किराया 11 रुपए तय किया गया है।

*पांडुपोल मेले के लिए 70 बसें*

मत्स्य नगर आगार के मुख्य प्रबंधक कुलदीप शर्मा ने बताया कि पांडुपोल मेले के लिए आगार की ओर से 70 बसें संचालित की जाएंगी। इनमें अलवर से 40 तथा सरिस्का गेट से 30 बसें उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा राजगढ़ और टहला से भी 24 घंटे बसों का संचालन किया जाएगा।

*पांडुपोल मेला 14 से 16 सितंबर तक आयोजित होगा*। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उमरी तिराहा पर अस्थायी बस स्टैंड बनाया गया है, जहां से यात्रियों को मेला क्षेत्र के लिए बसें उपलब्ध रहेंगी।

*भर्तृहरि मेले के लिए 50 बसें 24 घंटे चलेंगी*

भर्तृहरि मेले के लिए केंद्रीय बस स्टैंड से 50 बसों का संचालन 24 घंटे किया जाएगा। यात्रियों की आवाजाही को व्यवस्थित करने के लिए भर्तृहरि तिराहा से करीब 500 मीटर पहले अस्थायी बस स्टैंड बनाया जाएगा। यहां से आगे निजी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इससे मेला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने में मदद मिलेगी।

*कंट्रोल रूम और चेकपोस्ट की व्यवस्था*

रोडवेज की ओर से केंद्रीय बस स्टैंड पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यात्रियों को बसों के संचालन और किराए से संबंधित जानकारी के लिए 0144-2338285 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

मेला मार्ग पर नटनी का बारा, कुशालगढ़ और सरिस्का गेट पर चेकपोस्ट स्थापित की जाएंगी। रास्ते में किसी बस के खराब होने की स्थिति में तत्काल सुधार के लिए मोबाइल मैकेनिक टीम भी तैनात रहेगी।

*बाहर के छह डिपो से आएंगी बसें*

मेले के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्थानीय आगारों के अलावा अन्य डिपो से भी बसें मंगाई गई हैं। कोटपूतली,भरतपुर, तिजारा, लोहागढ़,वैशाली नगर और जयपुर सहित अन्य स्थानों के डिपो से कुल 60 बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। इस तरह स्थानीय और बाहरी डिपो की कुल 180 बसें मेला अवधि में श्रद्धालुओं को परिवहन सुविधा उपलब्ध कराएंगी।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 06 नवंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp