इंटर-कॉलेज मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का आयोजन – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

इंटर-कॉलेज मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का आयोजन

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

इंटर-कॉलेज मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का आयोजन

 

Advertisement Box

उदयपुर संवाददाता का जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल।। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के विधि विभाग द्वारा प्राचार्या डॉ. मीता चौधरी एवं सहायक आचार्या ज्योति मीणा के नेतृत्व में इंटर-कॉलेज मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को विधि विभाग में किया गया। जिसमें एलएल.बी. एवं बी.ए. एलएल.बी. के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में कानूनी शोध, तर्क-वितर्क, वाद-विवाद एवं न्यायालय में प्रभावी ढंग से अपनी बात रखने की क्षमता का विकास करना था। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी विद्यार्थियों ने मूट कोर्ट की प्रक्रिया के अनुरूप अपने पक्ष में प्रभावशाली मौखिक तर्क प्रस्तुत किए तथा निर्णायकों द्वारा पूछे गए विभिन्न कानूनी प्रश्नों का उत्तर दिया।

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. प्रतीक जांगीड़, डॉ. छत्रपाल सिंह राठौड़ एवं ज्योति मीणा ने निभाई। निर्णायकों द्वारा विद्यार्थियों के कानूनी ज्ञान, शोध, तर्क प्रस्तुत करने की क्षमता, आत्मविश्वास, मौखिक प्रस्तुतीकरण एवं न्यायालयीन शिष्टाचार सहित विभिन्न मानदंडों के आधार पर मूल्यांकन किया गया।

प्रतियोगिता के पश्चात उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। प्रवीण गोरना को बेस्ट मूटर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अमतुल्ला एवं आयुषी को सेकंड बेस्ट मूटर तथा महिमा भाटी को थर्ड बेस्ट मूटर के रूप में सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान संकाय सदस्य डॉ. अंजू कावडिय़ा, डॉ. सुरेंद्र सिंह चुण्डावत, डॉ. ज्ञानेश्वरी राठौड़, ऋत्वी धाकड़, डॉ. विनीता व्यास, डॉ. निशा देपुरा, डॉ. हेमंत गंगावत भी उपस्थिति रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 06 नवंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp