स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत आयकर अन्वेषण विभाग ने बधिर विद्यालय में किया स्वच्छता – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत आयकर अन्वेषण विभाग ने बधिर विद्यालय में किया स्वच्छता

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत आयकर अन्वेषण विभाग ने बधिर विद्यालय में किया स्वच्छता सेवा कार्य — कैलाश चंद्र कौशिक

जयपुर। स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के अन्तर्गत आयकर अन्वेषण विभाग द्वारा राजकीय सेठ आनन्दीलाल पोद्दार बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय जयपुर में स्वच्छता सेवा कार्य किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि इस सेवा कार्य में आयकर अन्वेषण विभाग के प्रधान आयकर निदेशक अन्वेषण अवधेश कुमार, अपर आयकर निदेशक अन्वेषण राहुल सोहू, सीतेश वर्मा, अपर आयकर आयुक्त बेनामी प्रोहिबिशन यूनिट शशिकांत सहित समस्त आयकर अन्वेषण विभाग के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने श्रमदान कर स्वच्छता सेवा कार्य किया।
विद्यालय के प्रोग्राम कॉर्डिनेटर संतोष कुमार रैगर ने बताया कि आयकर अन्वेषण विभाग की टीम ने स्वच्छता सेवा कार्य पूर्ण करने के पश्चात विद्यालय परिवार को स्वच्छता किट एवं स्टडी मटेरियल भी भेंट किया। इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 06 नवंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp