
भारत विकास परिषद, शाखा उदय द्वारा सेंट्रल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 3 में संस्कार प्रकल्प के तहत राष्ट्रीय समूह गान संपन्न।
राकेश जैन /राजस्थान उदयपुर। भारत विकास परिषद, शाखा उदय द्वारा आज सेंट्रल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर तीन में संस्कार प्रकल्प के अंतर्गत राष्ट्रीय समूह गान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संस्था मीडिया प्रभारी सुनील गांग ने बताया कि कार्यक्रम में प्रधानाचार्या श्री हनुमान प्रसाद जी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती दीपिका सिरोया ने किया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत चार स्कूलों ने भाग लिया। इसमें प्रथम स्थान पर सेंट्रल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर तीन, द्वितीय स्थान पर तुलसी निकेतन रेजिडेंशियल स्कूल सेक्टर चार, तृतीय स्थान पर सेंट्रल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर पांच रहा। निर्णायक जज श्री हर्ष पालीवाल, श्री अशोक देहलवी, श्रीमती माधुरी पालीवाल ने परिणाम घोषित किया।
कार्यक्रम में लगभग 300 विद्यार्थी एवं 32 प्रतिभागी और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत भारत विकास परिषद उदय शाखा के अध्यक्ष श्री शरद मंत्री, श्री संतोष जैन, श्री नरेंद्र सिरोया, श्री सुनील गांग, श्री राजेंद्र कंठालिया, श्री पी सी जैन, श्री पूरनमल जैन, श्रीमती प्रभा गुप्ता, श्रीमती मंजू जैन एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाली टीमों को सर्टिफिकेट व मोमेंटो प्रधान कर सम्मानित किया गया।सुनील गांग











