भगवानपुर पुलिस ने 60 लीटर देशी शराब के साथ तीन तस्कर को किया गिरफ्तार – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भगवानपुर पुलिस ने 60 लीटर देशी शराब के साथ तीन तस्कर को किया गिरफ्तार

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

भगवानपुर पुलिस ने 60 लीटर देशी शराब के साथ तीन तस्कर को किया गिरफ्तार, साथ ही तीन शराब पीने में भेजे गए जेल

 

Advertisement Box

कैमूर के भभुआ अनुमंडल के भगवानपुर थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन शराब कारोबारियों के पास से कुल 60 लीटर देशी शराब बरामद की गई। मामले में भगवानपुर थाना कांड संख्या 288/26 दर्ज किया गया है।

इस संबंध में भगवानपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन शराब कारोबारियों को 60 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुन्ना मल्लाह, पिता किशुन मल्लाह उर्फ बुढ़ा मल्लाह, निवासी भगवानपुर; मथुरा चौधरी, पिता अमावा चौधरी, निवासी ओरगांव; तथा भोला पटेल, पिता रामायण पटेल, निवासी नडुला, थाना भगवानपुर के रूप में हुई है।

वहीं, पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीन शराबियों को भी गिरफ्तार किया। इनमें कल्लू मुसहर, पिता स्वर्गीय रामलाल मुसहर और बंटी मुसहर, पिता हलखोरी मुसहर, दोनों थाना भगवानपुर क्षेत्र के निवासी हैं। तीसरे की पहचान दीपक कुमार, पिता स्वर्गीय प्रेम राम, वर्तमान पता भगवानपुर मुसहर टोली के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार आरोपियों को भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराने के बाद भभुआ न्यायालय भेज दिया गया

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 06 नवंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp