
Written by
shubh-bhaskar Report
पुलिस ने छात्राओं को साइबर अपराध की दी जानकारी
दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड झांसी थाना गुरसरांय की मिशन शक्ति टीम ने शुक्रवार को खैर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में पहुंचकर खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहीं छात्राओं को सुरक्षा,आत्मनिर्भरता और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में टीम की महिला आरक्षी मानसी राजपूत,महिला आरक्षी जिज्ञासा श्रीवास्तव और आरक्षी सूरज चौरसिया ने छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित किया। पुलिस टीम ने छात्राओं को शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर बताए गए।











