एथलेटिक्स प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दमखम – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दमखम

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दमखम
रिपोर्टर:-(शिंभू सिंह शेखावत)जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
नीमकाथाना, 11 अक्टूबर। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय ढाणी गुमान सिंह (गोडावास) के तत्वावधान में जिला खेल स्टेडियम, नीमकाथाना में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता (17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग, छात्रा) में रविवार को छात्राओं ने ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। 9 से 12 अक्टूबर तक आयोजित हो रही इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, खेल कौशल और दमखम का परिचय दिया।

विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने हासिल किए स्थान

Advertisement Box

प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ सहित ऊंची कूद की स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। 17 वर्ष आयु वर्ग:  100 मीटर दौड़: रोशन चौधरी, रामकिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अजीतगढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
– 200 मीटर दौड़: पायल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुगांरा ने प्रथम तथा निशा, प्रिंस एकेडमी सीकर ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
– 400 मीटर दौड़: मनीषा, प्रिंस एकेडमी सीकर ने प्रथम तथा भावना जाट, स्वामी केशवानंद स्कूल भडाढर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
– ऊंची कूद: गनिता, प्रिंस एकेडमी सीकर ने प्रथम तथा टिंकू, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हरसावावड़ा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 19 वर्ष आयु वर्ग:  100 मीटर दौड़: बबीता, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बलारा ने प्रथम तथा रिया, ग्रामीण सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
– 200 मीटर दौड़: परी, रॉयल एकेडमी सीकर ने प्रथम तथा बबीता मुंड, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बलारा ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

प्रधानाचार्य ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजन समिति के मुख्य संयोजक एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद ने छात्र छात्रों का हौसला अफजाई करते हुए खेलों और प्रतियोगिताओं को जीवन का अभिन्न हिस्सा बताया।
फाइनल मुकाबले और पुरस्कार वितरण और समारोह कल
खेल प्रभारी महेश नेहरा ने बताया कि सोमवार को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह होगा ।
इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के शारीरिक शिक्षक पीटीआई और आयोजन समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 06 नवंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp