माचाड़ी में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,बालिकाओं को शिक्षा,सुरक्षा और सम्मान के प्रति किया जागरूक। – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

माचाड़ी में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,बालिकाओं को शिक्षा,सुरक्षा और सम्मान के प्रति किया जागरूक।

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

माचाड़ी में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,बालिकाओं को शिक्षा,सुरक्षा और सम्मान के प्रति किया जागरूक।

नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट

Advertisement Box

(माचाड़ीअलवर):-माचाडी- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे में महिला अधिकारिता विभाग के निर्देशानुसार शुक्रवार को ग्राम पंचायत माचाड़ी, ब्लॉक रैणी में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा,सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूक करना तथा उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम का आयोजन मार्गदर्शन महिला अधिकारिता विभाग की साथिन उर्मिला शर्मा द्वारा श्रीमान उपनिदेशक महोदय,अलवर के निर्देशानुसार किया गया। इस दौरान महिलाओं और किशोरी बालिकाओं को जाजम बैठक के माध्यम से विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
बैठक में लाडो प्रोत्साहन योजना,शिक्षा से संबंधित योजनाओं,कालीबाई उड़ान योजना सहित महिला एवं बालिका कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं को बताया गया कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर बालिकाओं की शिक्षा को निरंतर जारी रखा जा सकता है तथा उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम पर विशेष चर्चा की गई। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने और बालिकाओं को शिक्षा एवं विकास के समान अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। साथ ही बाल विवाह मुक्त भारत पोर्टल के संबंध में जानकारी देकर उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर बाल विवाह रोकने और समाज को इस कुरीति से मुक्त बनाने के लिए जागरूकता शपथ का आयोजन भी किया गया।
इसके अतिरिक्त किशोरी बालिकाओं को महिला उद्यमियों,खिलाड़ियों और विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल करने वाली महिलाओं के जीवन एवं उपलब्धियों से जोड़ने पर जोर दिया गया। उन्हें प्रेरित किया गया कि वे सफल महिलाओं से सीख लेकर अपने लक्ष्य निर्धारित करें और शिक्षा,खेल,रोजगार तथा अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रयास करें।
कार्यक्रम के माध्यम से समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने,उनके अधिकारों की रक्षा करने और उन्हें सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने का संदेश दिया गया। साथ ही अभिभावकों और समाज के सभी वर्गों से बालिकाओं की शिक्षा को प्राथमिकता देने तथा बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं को रोकने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।
इस प्रकार ग्राम पंचायत माचाड़ी में आयोजित यह जागरूकता कार्यक्रम बालिकाओं को उनके अधिकारों,शिक्षा के महत्व और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ महिला सशक्तीकरण एवं बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 07 नवंबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp