जिला स्तरीय रोलर खेल प्रतियोगिता का आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिला स्तरीय रोलर खेल प्रतियोगिता का आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

जिला स्तरीय रोलर खेल प्रतियोगिता का आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विवेक अग्रवाल
उदयपुर। जिला रोलर खेल संघ की ओर से आयोजित जिला स्तरीय रोलर खेल प्रतियोगिता का आगाज शनिवार को हुआ। इस प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा। आयोजक सचिव पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ संघ के संरक्षक प्रमोद सामर, अध्यक्ष पंकज बोराणा, सचिव मनजीत सिंह, स्थानीय पार्षद योगेश कुमावत एवं मंडल अध्यक्ष द्वारा रोड रेस को हरी झंडी दिखाकर किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आज आयोजित रोड रेस के परिणाम इस प्रकार रहे।
6 से 8 वर्ष आयु वर्ग (इनलाइन) में बालक वर्ग में अनिरुद्ध प्रथम, रिधान द्वितीय एवं अर्णव तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में शिविका ने प्रथम तथा कियारा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी आयु वर्ग के क्वाड बालक वर्ग में भानुज प्रथम, प्रत्युष द्वितीय एवं रिशिल तृतीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में चार्वी प्रथम एवं धृति द्वितीय स्थान पर रहीं।
8 से 10 वर्ष आयु वर्ग (इनलाइन) के बालक वर्ग में विधेह प्रथम, लिहान द्वितीय एवं अद्विक तृतीय रहे। बालिका वर्ग में सुमायरा प्रथम, मिशिका द्वितीय एवं अक्षिता तृतीय स्थान पर रहीं। क्वाड बालक वर्ग में शार्विल प्रथम, नीरव द्वितीय एवं नक्ष तृतीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में देवयानी प्रथम, डेमायरा द्वितीय एवं प्रब्धि तृतीय स्थान पर रहीं। 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग के इनलाइन बालक वर्ग में यांश राज प्रथम, रॉयल द्वितीय एवं तन्मय तृतीय रहे। क्वाड बालक वर्ग में सागर प्रथम, एडॉन द्वितीय एवं मोनिश तृतीय स्थान पर रहे। क्वाड बालिका वर्ग में मिताक्षी प्रथम, श्रीनिधि द्वितीय एवं तनिषी तृतीय स्थान पर रहीं।
12 से 15 वर्ष आयु वर्ग के इनलाइन बालक वर्ग में दिव्य प्रताप प्रथम, दर्शन द्वितीय एवं यजुर्वेद तृतीय रहे। इनलाइन बालिका वर्ग में धृति प्रथम एवं नितिका द्वितीय स्थान पर रहीं। क्वाड बालक वर्ग में नक्षराज प्रथम, विवेक द्वितीय एवं गौतम तृतीय रहे, जबकि क्वाड बालिका वर्ग में ताशी प्रथम, शादना द्वितीय एवं रिदा तृतीय स्थान पर रहीं।
15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के इनलाइन बालक वर्ग में काव्यांश प्रथम एवं दुर्गाप्रताप द्वितीय रहे। इनलाइन बालिका वर्ग में वृंदा प्रथम, हार्दिनी द्वितीय एवं प्रार्थना तृतीय स्थान पर रहीं। क्वाड बालक वर्ग में सिद्धार्थ प्रथम, तरुण द्वितीय एवं चेतन तृतीय रहे, जबकि क्वाड बालिका वर्ग में समिधा प्रथम एवं उर्वी द्वितीय स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 06 नवंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp