
तालबेहट में अवैध असलहे के साथ दो युवक गिरफ्तार, 12 बोर की बंदूक और दो कारतूस बरामद
दैनिक शुभ भास्कर सुरज सिंह उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड ललितपुर, अक्टूबर। जनपद में अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तालबेहट थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से 12 बोर की एक अवैध एसबीबीएल बंदूक और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर को चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तालबेहट थाना पुलिस ने ग्राम तिदरा के पास कार्रवाई की। इस दौरान कड़ेसराबांसी गांव निवासी राहुल राजपूत 22 वर्ष पुत्र बबलू, और हरि सिंह 26 वर्ष पुत्र मलखान सिंह, को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान एक 12 बोर की एसबीबीएल बंदूक और दो जिंदा कारतूस बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।
बरामदगी के आधार पर थाना तालबेहट में मुकदमा अपराध संख्या 392/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा के लिए न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह तथा क्षेत्राधिकारी तालबेहट आशीष कुमार मिश्र के पर्यवेक्षण में की गई। कार्रवाई करने वाली टीम में तालबेहट थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा और उनकी पुलिस टीम शामिल रही।











