प्रधानमंत्री पद की गरिमा का सम्मान करें, खड़गे अपने बयान पर खेद प्रकट करें: संत उमेश नाथ महाराज – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रधानमंत्री पद की गरिमा का सम्मान करें, खड़गे अपने बयान पर खेद प्रकट करें: संत उमेश नाथ महाराज

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

प्रधानमंत्री पद की गरिमा का सम्मान करें, खड़गे अपने बयान पर खेद प्रकट करें: संत उमेश नाथ महाराज

 

Advertisement Box

दैनिक शुभ भास्कर मध्य प्रदेश उज्जैन। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान पर वाल्मीकि धाम के पीठाधीश्वर एवं राज्यसभा सांसद संत उमेश नाथ महाराज ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने खड़गे को नसीहत देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री पद की गरिमा का सभी को सम्मान करना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष को अपने बयान पर विचार करते हुए खेद प्रकट करना चाहिए। संत उमेश नाथ महाराज ने कहा कि वाल्मीकि जी ने सभी को मर्यादा में रहकर जीवन जीने की शिक्षा दी है। जो मर्यादा में रहकर काम करेगा, वही देश पर राज करेगा। किसी भी राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपने शब्दों की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। देश के प्रधानमंत्री का पद सम्माननीय है और उसकी गरिमा का ध्यान रखना सभी की जिम्मेदारी है। दरअसल, 25 अक्टूबर 2026 को बिहार की राजधानी पटना में डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। संबोधन के दौरान भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति द्वारा मोदी के कहीं नहीं जाने की बात कहने पर खड़गे ने कथित तौर पर पलटवार करते हुए विवादित टिप्पणी की थी।

इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री पर झूठ बोलने का आरोप भी लगाया था। खड़गे के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया। भाजपा नेताओं ने बयान को अमर्यादित और राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ बताया। इसी क्रम में संत उमेश नाथ महाराज ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपने बयान की समीक्षा कर खेद प्रकट करना चाहिए।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 06 नवंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp